Breaking News
मामूली विवाद ने बढ़ाया तनाव, पुलिस ने आठ लोगों को भेजा कोर्ट     |     सड़क पर उतरी पुलिस, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप     |     पेट्रोल बचाने सड़क पर उतरे डीएम, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• कोहरथा में खेल प्रतिभाओं का सम्मान, विजेता टीम को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार

घोरावल(सोनभद्र)। क्षेत्र के कोहरथा गांव में आयोजित दो दिवसीय अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन उत्साहपूर्वक हुआ। समापन समारोह में भारत फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पांडेय मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में प्रकाश पॉलिटेक्निक के चेयरमैन डॉ. एचपी सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव जयप्रकाश पांडेय, घोरावल विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र मौर्य, घोरावल कोतवाल बृजेश सिंह तथा विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर त्रिपाठी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जुगैल, महाकाल ओबरा, खैरटिया, खड़िया रामगढ़, बघोर मधुपुर, सिलथम, अक्षयवट त्रिपाठी स्मारक कोहरथा, रामनगर रॉबर्ट्सगंज, गुरेठ सहित कुल 22 टीमों ने प्रतिभाग किया।


Blog single photo


फाइनल मुकाबले में अक्षयवट त्रिपाठी क्लब बना विजेता

फाइनल मैच में पहला सेट बघोर मधुपुर ने 25-22 से जीता, जबकि दूसरा सेट अक्षयवट त्रिपाठी टीम ने 25-14 तथा तीसरा सेट 25-21 से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि सुनील पांडेय द्वारा विजेता टीम अक्षयवट त्रिपाठी क्लब को 6100 रुपये की धनराशि व ट्रॉफी तथा उपविजेता बघोर मधुपुर टीम को 4100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर प्रतियोगिता के संरक्षक रामौतार सिंह, अध्यक्ष आजाद सिंह, सचिव श्रीपति त्रिपाठी, अरविंद निषाद, शिवसागर, राजेश, प्रवीण त्रिपाठी, दीपक शर्मा, हनुमान, इंद्रेश मिश्रा, अंशु सिंह, पवन, मुर्शीद जमाल, सीताराम आदिवासी, राजू चौबे, अटल, अरुण, सुनील तिवारी, रीषु सहित समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अंत में सचिव श्रीपति त्रिपाठी ने सभी अतिथियों व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आम जनमानस के सहयोग से ही यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होती है।




Top