Breaking News
बेखबर रफ्तार बनी आफत, दो अलग-अलग हादसों में चार लोग घायल     |     हाथी दांत की तस्करी का भंडाफोड़, संयुक्त कार्रवाई में तीन तस्कर गिरफ्तार     |     शादी के दो माह बाद उजड़ गया सुहाग, सड़क किनारे खून से लथपथ मिला युवक का शव     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• 33 केवी लाइन के पास पेड़ों की टहनियों की छंटाई और तकनीकी रखरखाव के लिए किया जाएगा कार्य

बीजपुर(सोनभद्र)। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और आगामी मानसून को देखते हुए विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके तहत 33 केवी विद्युत लाइन के आसपास मौजूद पेड़ों की टहनियों की छंटाई, रोस्टर पेट्रोलिंग और आवश्यक मरम्मत का काम किया जाना प्रस्तावित है। विभाग के अनुसार यह कार्य 06 मार्च की सुबह लगभग 9 बजे से शुरू किया जाएगा।

• सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

विभागीय निर्देशों के तहत नधिरा उपकेंद्र पर तैनात सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण और आवश्यक सामग्री के साथ समय पर उपस्थित रहने को कहा गया है। मेंटेनेंस के दौरान तकनीकी कार्य चलते रहने के कारण नधिरा, बभनी और बीजपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रह सकती है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि यह कार्य भविष्य में संभावित तकनीकी खराबियों और फॉल्ट से बचाव के उद्देश्य से किया जा रहा है।





Top