Breaking News
मामूली विवाद ने बढ़ाया तनाव, पुलिस ने आठ लोगों को भेजा कोर्ट     |     सड़क पर उतरी पुलिस, ड्रंक एंड ड्राइव अभियान से वाहन चालकों में मचा हड़कंप     |     पेट्रोल बचाने सड़क पर उतरे डीएम, पैदल पहुंचकर दिया बड़ा संदेश     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• चेकिंग के दौरान सरकारी काम में बाधा और धमकी देने का आरोप, पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। 29 मार्च को ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। 28 मार्च की रात करीब 10:00 बजे एक स्कॉर्पियो सवार लोगों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों के साथ अभद्रता करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और ओवरलोड वाहनों को छोड़ने के लिए दबाव बनाने का आरोप सामने आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को रोककर जयदेव पाण्डेय, हिमांशु, विकास सिंह और बबलू शुक्ला को गिरफ्तार किया, जबकि राहुल तिवारी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर स्कॉर्पियो वाहन को सीज कर दिया।

• दूसरे मामले में भी हंगामा, वाहन स्वामी की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

इसी रात करीब 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास ओवरलोड वाहन की चेकिंग के दौरान वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह द्वारा अधिकारियों से गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी सीज कर दिया। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।





Top