शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट
म्योरपुर(सोनभद्र)। नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा नामांकन अभियान में तेजी देखी जा रही है। अभिभावक स्वयं विद्यालयों में पहुंचकर अपने बच्चों का नामांकन करा रहे हैं, वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में शिक्षक और एआरपी टीम गांव-गांव जाकर अभिभावकों को जागरूक कर रही है। इस पहल से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है।
• गांवों में पहुंचकर दी योजनाओं की जानकारी, बच्चों को स्कूल भेजने का आह्वान
कोटा न्याय पंचायत क्षेत्र में एआरपी शिव प्रिया ने अध्यापिकाओं के साथ परसवार राजा और तारापुर गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों के नामांकन के लिए प्रेरित किया। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे अभिभावकों में जागरूकता बढ़े और अधिक से अधिक बच्चे स्कूल से जुड़ सकें।
.