Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• मिर्जापुर में बड़ा हादसा, दो घायल वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

मिर्जापुर। अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास टायर फटने के बाद एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित घर में घुस गया। हादसे के समय घर के अंदर सो रहे लोग ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में राजा (50), चंद्रतरा देवी (50) और सुखिया देवी (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुहानी (12) और सुनील शर्मा (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

• क्रेन की मदद से हटाया गया ट्रक, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

ग्रामीणों की सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से ट्रक हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर एडिशनल एसपी और मड़िहान सीओ ने भी मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को जब्त कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।





Top