रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में रामजन्म पुत्र संतलाल एवं तेजबली पुत्र रामरतन जायसवाल निवासी पिंडारी शामिल हैं, जो धारा 419 एवं 420 भादवि के मामले में वांछित थे। वहीं बेचनराम पुत्र स्व. रामदास निवासी बीजपुर को धारा 323, 504 एवं 506 भादवि के मामले में न्यायालय में निर्धारित तिथियों पर उपस्थित न होने के कारण गिरफ्तार किया गया।
• सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए की गई कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर तीनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की गई तथा सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दीनानाथ राम, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव, आरक्षी देवकरन एवं आरक्षी प्रकाश कुमार शामिल रहे।