Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• एनटीपीसी रिहंद परिसर में तीसरे वर्ष भी निकली रथयात्रा, कार्यकारी निदेशक ने की पूजा-अर्चना

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी रिहंद आवासीय परिसर स्थित रिहंदेश्वर महादेव मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस रथयात्रा में बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चों ने रथयात्रा में शामिल होकर जयघोष के साथ भगवान के दर्शन किए। रथयात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर आवासीय परिसर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए संगम क्लब पहुंची।

• विधि-विधान से पूजन के बाद हुई मंगल आरती, श्रद्धालुओं में वितरित हुआ प्रसाद

संगम क्लब पहुंचने पर एनटीपीसी रिहंद के कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं वर्तिका महिला मंडल की अध्यक्ष नीलू असाटी ने विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं की स्थापना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से मंगल आरती में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में योगेश त्रिपाठी, प्रमोद द्विवेदी, पवन कुमार मिश्र, जी.सी. साहू, राजेन्द्र साहू, सुनील बास्के, संजय कुमार, अवनीश पांडे, एस.बी. पाठक, अनिल त्रिपाठी, शिवकांती दुबे, राकेश राय, एस.एन. पाठक, अमित सिकदर, सिद्धार्थ, विजय दुबे, आर.एन. वर्मा, श्रीराम यादव, कुलदीप चौधरी, डी.सी. शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top