Breaking News
शिवद्वार कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम ने की बैठक     |     मोबाइल चार्जर निकालते समय करंट की चपेट में आए बुजुर्ग, अस्पताल में भर्ती     |     दुद्धी को मिले नए एसडीएम, न्यायिक उपजिलाधिकारी की भी हुई तैनाती     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• प्रशासनिक फेरबदल के तहत रवि पासवान बने एसडीएम, अशोक कुमार गुप्ता को मिली न्यायिक जिम्मेदारी

दुद्धी(सोनभद्र)। जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किए गए फेरबदल के तहत रवि पासवान को दुद्धी का नया उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नियुक्त किया गया है। वहीं अशोक कुमार गुप्ता को उपजिलाधिकारी (न्यायिक) के पद पर तैनाती दी गई है। जिलाधिकारी चर्चित गोड़ के निर्देश पर दोनों अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही उन्हें कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, राजस्व कार्यों का समयबद्ध निस्तारण तथा जनसुनवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

• बेहतर प्रशासन और त्वरित जनसमस्याओं के समाधान पर रहेगा फोकस

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों से क्षेत्र में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं के बेहतर समन्वय की अपेक्षा की जा रही है। रवि पासवान अपनी पूर्व तैनाती में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों की निगरानी के लिए जाने जाते रहे हैं, जबकि अशोक कुमार गुप्ता का न्यायिक प्रशासन का अनुभव क्षेत्रीय विवादों के त्वरित निस्तारण में उपयोगी माना जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस प्रशासनिक फेरबदल का स्वागत करते हुए दुद्धी में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई है।





Top