Breaking News
संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा आयोजित, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत     |     राम अनुज धर द्विवेदी हरिद्वार में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित     |     अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई, न्यायालय भेजा     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• दुद्धी पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, 09 मोबाइल और 02 लैपटॉप बरामद

दुद्धी(सोनभद्र)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से सरकारी मोबाइल फोन चोरी होने के मामले का दुद्धी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आधुनिक तकनीक की मदद से आरोपी सुन्द्रेश कुमार उर्फ जादूगर उर्फ बमबम की पहचान की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रजखड़ तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के 09 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 02 लैपटॉप बरामद किए गए, जिसके बाद मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं।

• आरोपी पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में चोरी, धोखाधड़ी, एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामदगी के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।





Top