Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की लगातार दबिश जारी

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट और अस्पताल परिसर में उपद्रव के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निर्देशन में की गई। पुलिस के मुताबिक वादी ने शिकायत में आरोप लगाया कि खेत में काम करने के दौरान उसके परिजनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और उपचार के लिए अस्पताल ले जाने पर वहां भी कुछ लोगों ने मारपीट, गला दबाने का प्रयास तथा बीच-बचाव करने आए चिकित्सक व सहयोगी के साथ अभद्रता की।

• तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोतीलाल मौर्या, राहुल मौर्या, शिवम मौर्या, विरेन्द्र मौर्या और शिवलाल मौर्या को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार प्रकरण में नामजद एवं अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।





Top