Breaking News
रोजगार मेले में युवाओं को मिलेगा 9 कंपनियों में नौकरी का मौका     |     मारपीट और अस्पताल में उपद्रव के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार     |     सरकारी अस्पताल में चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• 20 जुलाई को राबर्ट्सगंज में लगेगा रोजगार मेला, 09 निजी कंपनियां करेंगी भर्ती

सोनभद्र। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने), लोढ़ी में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में लगभग 09 निजी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगी। इसमें प्रणव विकास इंडिया प्रा. लि., मुशाशी ऑटो पार्ट इंडिया प्रा. लि., माहले आनंद फिल्टर सिस्टम प्रा. लि., फ्लिपकार्ट, पेटीएम, सीपेट वाराणसी, कैस्पर माइक्रो क्रेडिट, सुलेरा इंडस्ट्रीज तथा वज्र एलईडी सोल्यूशन प्रा. लि. सहित कई प्रतिष्ठित संस्थाएं शामिल होंगी।

• योग्य अभ्यर्थियों का मौके पर होगा साक्षात्कार

रोजगार मेले में शामिल होने वाले इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मौके पर लिया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है तथा इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को यात्रा व्यय भी देय नहीं होगा। इच्छुक युवा आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर रोजगार के अवसर का लाभ उठा सकते हैं।





Top