Breaking News
समस्या: सावन से पहले बदहाल सड़क बनी कांवड़ यात्रा की बड़ी चुनौती     |     विंध्य एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में तेजी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश     |     घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम - एसपी ने सुनी शिकायतें, 158 शिकायतें पहुंचीं     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार, पुलिस जांच में जुटी

विंढमगंज(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के हीराचक गांव के पास रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी, जिसके बाद विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

• दोनों शवों की हुई पहचान, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों की मदद से उनकी पहचान अखिलेश कुमार (25) पुत्र शिव प्रसाद तथा अंकुश (21) पुत्र छट्ठू भुईयां, निवासी देवढ़ी के रूप में की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन और उसके चालक की तलाश जारी है।





Top