Breaking News
समस्या: सावन से पहले बदहाल सड़क बनी कांवड़ यात्रा की बड़ी चुनौती     |     विंध्य एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण में तेजी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश     |     घोरावल तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम - एसपी ने सुनी शिकायतें, 158 शिकायतें पहुंचीं     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• ओडीओपी योजना के तहत उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

सोनभद्र। एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) वित्तपोषण सहायता योजना के तहत जनपद के गुलाब जामुन आधारित उद्योगों, कारीगरों एवं उद्यमियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि योजना का उद्देश्य स्थानीय उत्पाद आधारित उद्योगों को वित्तीय सहायता देकर स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देना है। योजना के तहत 25 लाख रुपये से लेकर 1.50 करोड़ रुपये तथा उससे अधिक लागत वाली परियोजनाओं पर निर्धारित मानकों के अनुसार मार्जिन मनी (सब्सिडी) का लाभ दिया जाएगा। सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 10 प्रतिशत तथा आरक्षित वर्ग, महिला एवं दिव्यांग लाभार्थियों को 5 प्रतिशत अंशदान करना होगा।

• 18 वर्ष से अधिक आयु के इच्छुक उद्यमी कर सकते हैं आवेदन

योजना के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा वह किसी बैंक या वित्तीय संस्था का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए। साथ ही, पूर्व में केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। एक परिवार से केवल एक सदस्य को ही योजना का लाभ मिलेगा। इच्छुक उद्यमी एवं कारीगर ओडीओपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, सोनभद्र से संपर्क किया जा सकता है।





Top