Breaking News
खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ीं दो बाइकें, 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत     |     पूर्व विधायक हरिराम चेरो की CM योगी से मुलाकात, दुद्धी की समस्याओं और 2027 चुनाव पर मंथन     |     550 KL की पानी टंकी तैयार, फिर भी सात गांवों के नल सूखे—दो साल से ग्रामीण बेहाल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

घोरावल(सोनभद्र)। नगर स्थित पुराने थाना भवन परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय के निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) ऋषभ रुपवाल की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू हुआ। इस दौरान कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ करमा चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह भी मौजूद रहे। निर्माण कार्य के तहत पुराने भवन का मलबा हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। यह परियोजना लगभग 1 करोड़ 53 लाख रुपये की लागत से तैयार होगी, जिसमें कार्यालय भवन, बाउंड्री वॉल, पीसी रूम सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा।





Top