Breaking News
खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ीं दो बाइकें, 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत     |     पूर्व विधायक हरिराम चेरो की CM योगी से मुलाकात, दुद्धी की समस्याओं और 2027 चुनाव पर मंथन     |     550 KL की पानी टंकी तैयार, फिर भी सात गांवों के नल सूखे—दो साल से ग्रामीण बेहाल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• जिलाधिकारी बोले- शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें

घोरावल(सोनभद्र)। शासन की मंशा के अनुरूप जुलाई माह के तृतीय शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों में संबंधित अधिकारियों को टीम भेजकर स्थलीय जांच कराने और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण करने के बाद शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की समस्या न रहे और प्रकरणों का निष्पक्ष समाधान हो सके। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेकर जांच के बाद निस्तारण आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

• मौके पर 12 शिकायतों का हुआ निस्तारण, शेष मामलों पर दिए निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 158 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 6 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 6 मामलों में टीम को मौके पर भेजकर समाधान कराया गया। इस प्रकार कुल 12 शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष 146 प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर तहसीलदार घोरावल, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





Top