Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

• तहरीर पर मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी में शनिवार को सगे भाइयों के बीच हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उनके भाई नीरज सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया।

• लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप, पुलिस कर रही जांच

शिकायतकर्ता दीपक कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके भाई नीरज सिंह ने घर पहुंचकर लाठी-डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 115, 351 एवं 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





Top