Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• गैंगस्टर व एनडीपीएस एक्ट समेत कई मामलों में वांछित था अभियुक्त

सोनभद्र। घोरावल पुलिस ने वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए ₹25 हजार के इनामिया शातिर अपराधी राजेश सोनकर को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट तथा बीएनएस के कई मामलों में सोनभद्र सहित अन्य जनपदों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से वारंट जारी था और उस पर ₹25 हजार का इनाम भी घोषित था।

• प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर टीम ने शेरवानी लेगेसी, विनायक सेंट्रल पार्क, प्रयागराज से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी राज सिंह राणा, मुख्य आरक्षी महताब खाँ, आरक्षी योगेश मिश्रा एवं आरक्षी प्रियज सिंह की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।





Top