Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

• जल जीवन मिशन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, नियमित पेयजल आपूर्ति की मांग

कोन(सोनभद्र)। विकास खंड कोन के अंतर्गत संचालित हर्रा-कदरा ग्राम समूह पेयजल योजना को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फ्लोरोसिस प्रभावित क्षेत्रों में भी लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है, जिससे उन्हें फ्लोराइड युक्त एवं नदी-नालों का पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। समाजसेवी गंगा प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि कई गांवों में कागजों पर कार्य पूर्ण दिखा दिया गया, जबकि धरातल पर आज भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

• 32 गांवों में वर्षों से जलापूर्ति ठप होने का दावा, जल निगम ने पाइप क्षतिग्रस्त होने की बताई वजह

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि कचनरवा, कुड़वा, असनाबांध, बड़ाप, मधुरी, बागेसोती, सिंगा, डुबवा, शिवाखाड़ी, पीपरखाड़ समेत लगभग 32 गांवों में वर्षों से नियमित जलापूर्ति नहीं हो रही है। उनका कहना है कि लोग आज भी नदी-नालों और अन्य प्राकृतिक स्रोतों से दूषित पानी पीने को विवश हैं। प्रदर्शन में गंगा प्रसाद यादव, जयराम और कलावती देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं जल निगम के सहायक अभियंता ममूर अली ने बताया कि कोन-विंढमगंज मार्ग पर मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या उत्पन्न हुई है। पीडब्ल्यूडी के सहयोग से पाइपलाइन की मरम्मत कराई जा रही है, जिसके बाद नियमित जलापूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।





Top