Breaking News
जल, जंगल और जमीन के मुद्दों पर आदिवासी महापंचायत आयोजित     |     फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव     |     श्रीराम जन्मभूमि चढ़ावा चोरी मामले में नई एसआईटी के गठन के संकेत     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• बकरियों को बचाने गई महिला मलबे में दबी, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घिवही में रविवार अपराह्न तेज बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से राधा देवी (45) पत्नी महेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि वह बारिश के बीच अपने कच्चे मकान में बकरियों की सुरक्षा कर रही थीं, तभी करीब साढ़े तीन बजे मकान की एक कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला और तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

• चिकित्सक ने फ्रैक्चर की आशंका जताई, बेहतर उपचार के लिए किया रेफर

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी पंकज व चालक सुभाष घायल महिला को सीएचसी दुद्धी लेकर पहुंचे। यहां डॉ. सुनील सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक के अनुसार प्रारंभिक जांच में बायीं टांग में फ्रैक्चर की आशंका के साथ शरीर के विभिन्न हिस्सों में अंदरूनी चोटों के लक्षण मिले हैं। दर्द निवारक उपचार एवं आवश्यक प्राथमिक चिकित्सकीय प्रबंधन के बाद हालत स्थिर कर उन्हें आगे की जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।





Top