Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  शिवेंदु श्रीवास्तव की रिपोर्ट

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत के कारणों की जांच जारी

जुगैल(सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के जमुअल गांव में एक 27 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिलने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान ब्रूजेश पुत्र लाल बिहारी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

• पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।





Top