Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  राजेश तिवारी की रिपोर्ट

• वनाधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग, जल जंगल जमीन संघर्ष मोर्चा का हुआ गठन

कोन(सोनभद्र)। विकास खंड कोन के बरहमोरी प्राथमिक विद्यालय परिसर में रामसूरत खरवार की अध्यक्षता में आदिवासी महापंचायत आयोजित की गई। महापंचायत में जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए वन अधिकार कानून-2006 के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की मांग उठाई गई। कार्यक्रम में 500 से अधिक ग्रामीण शामिल हुए। मुख्य अतिथि अपना दल (एस) युवा मंच उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कहा कि पात्र वनवासियों और आदिवासियों के दावों का निष्पक्ष निस्तारण किया जाए तथा ग्राम सभाओं को सशक्त बनाते हुए कानून के तहत मिलने वाले अधिकार सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों की लापरवाही से पात्र लोगों को अधिकार नहीं मिलते हैं तो इससे सरकार की छवि प्रभावित होती है।

• समस्याओं के समाधान का आश्वासन, संघर्ष मोर्चा का गठन

महापंचायत में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर मामला उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। वहीं श्याम चरण गिरी ने कहा कि वनवासियों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। महापंचायत में सर्वसम्मति से 'जल जंगल जमीन संघर्ष मोर्चा' का गठन किया गया, जिसमें श्याम चरण गिरी को संयोजक, रामसूरत खरवार को अध्यक्ष तथा आनन्द पटेल दयालु और सुनील सिंह को संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम में महताब आलम सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।





Top