Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। धान की रोपाई के लिए खेत की ओर गई किशोरी का शव रास्ते में स्थित कुएं से बरामद हुआ। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहुअरा का है। यहां रहने वाली 16 वर्षीय वंदना यादव, पुत्री रामकेश यादव, रविवार को अपनी ननिहाल से घर लौटी थी। सोमवार को वह धान की रोपाई के लिए खेत की ओर गई थी। इसी दौरान तेंदू ग्राम सभा के खेखड़ा गांव जाने वाले रास्ते में स्थित एक कुएं में उसका शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।





Top