Breaking News
जनशिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम, रोज होगी ऑनलाइन समीक्षा     |     आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर सख्त हुए डीएम     |     पुश्तैनी दुकान पर कब्जे और नकदी चोरी का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• डिफॉल्टर अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि, अंतिम दिन निस्तारण पर भी होगी कार्रवाई

सोनभद्र। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण के लिए स्थल पर पहुंचकर शिकायतकर्ता से फीडबैक लें तथा कार्रवाई से संबंधित GPS फोटो पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। साथ ही सभी अधिकारी प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल लॉगिन कर नई शिकायतों की समीक्षा और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।

• मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर दिया जोर

बैठक में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने चेतावनी दी कि जिन अधिकारियों की शिकायतें डिफॉल्टर श्रेणी में पाई जाएंगी, उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम दिन शिकायतों का निस्तारण करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।





Top