Breaking News
टूटे बिजली के तार की चपेट में आया किसान, बेटे की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     105 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की सजा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• 333 किलोमीटर लंबी परियोजना 36 माह में होगी पूरी, 8 लेन तक विस्तार की भी व्यवस्था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश की महत्वाकांक्षी विंध्य एक्सप्रेस-वे परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज, भदोही, मिर्जापुर और सोनभद्र को आपस में जोड़ेगा। 333 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण प्रारंभिक रूप से 6 लेन में किया जाएगा, जिसे भविष्य में बढ़ाकर 8 लेन तक विस्तारित किया जा सकेगा। परियोजना का निर्माण 36 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण पर लगभग ₹18,514 करोड़ तथा भूमि अधिग्रहण पर ₹4,613 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पूरी परियोजना की कुल अनुमानित लागत करीब ₹26,315 करोड़ होगी।

• प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा विंध्य एक्सप्रेस-वे

यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, जिससे विंध्य क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। परियोजना के पूरा होने से आवागमन सुगम होने के साथ-साथ उद्योग, व्यापार, पर्यटन और निवेश को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से सोनभद्र समेत विंध्य क्षेत्र के लोगों को तेज और बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलने की संभावना है।





Top