Breaking News
टूटे बिजली के तार की चपेट में आया किसान, बेटे की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     105 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की सजा     |     
Share on

  वीरेंद्र कुमार संवाददाता

• सुरक्षा, पेंशन, मुआवजा और विश्राम गृह समेत विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से की कार्रवाई की मांग

विंढमगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश ड्राइवर महासंगठन की बैठक थाना क्षेत्र स्थित भारती इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष एमडी ताजदार उर्फ मुल्तान शाह ने की। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था और आम लोगों की जरूरतों को पूरा करने में ड्राइवरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ प्रशासनिक स्तर से लेकर अन्य स्तरों तक उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती रहती हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी ड्राइवरों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठानी होगी।

• विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के घेराव की बनाई रणनीति

बैठक में ड्राइवरों ने सुरक्षित पार्किंग, विश्राम गृह, शौचालय, 55 वर्ष की आयु के बाद पेंशन, दुर्घटना में मृत्यु पर ₹20 लाख तथा स्थायी दिव्यांगता पर ₹10 लाख मुआवजा, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, किसानों की तरह ऋण सुविधा, उत्पीड़न एवं मारपीट पर रोक, ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क में राहत तथा 10 दिसंबर को ड्राइवर दिवस घोषित किए जाने की मांग उठाई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि इन मांगों को लेकर गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर ड्राइवरों को संगठित किया जा रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर सरकार के घेराव की रणनीति भी बनाई गई है। बैठक में रामबरत यादव, अशोक राजभर, सुरेश पटेल, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ड्राइवर मौजूद रहे।





Top