Breaking News
खतरे के निशान से 44 सेंटीमीटर ऊपर सोन नदी, डीएम-एसपी ने तटवर्ती बस्तियों का किया निरीक्षण     |     बाणसागर से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने पर बढ़ेगा सोन नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी की चेतावनी     |     किसानों की सुविधा के लिए बढ़ेंगे धान क्रय केन्द्र, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया

बीजपुर(सोनभद्र)। बीजपुर पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार सुबह नेमना गांव निवासी वारंटी हँसे उर्फ हँस लाल पुत्र रामधारी भूर्तिया को उसके घर से गिरफ्तार कर दुद्धी न्यायालय भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धारा 147, 323, 504, 325 व 506 के मामले में न्यायालय से वारंट जारी था। निर्धारित तिथि पर न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण उसकी गिरफ्तारी की गई।

• न्यायालय के वारंट पर हुई कार्रवाई, मानवाधिकार मानकों का पालन

पुलिस के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत वारंटी की गिरफ्तारी की गई। कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक दीनानाथ राम, प्रधान आरक्षी भानु प्रताप सिंह यादव तथा आरक्षी चालक कृष्ण कुमार गुप्ता शामिल रहे।





Top