Breaking News
टूटे बिजली के तार की चपेट में आया किसान, बेटे की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा     |     105 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी को 10 साल की सजा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड एवं मंगलम कैंपस क्लब की हरित पहल, औषधीय, फलदार और छायादार पौधों का रोपण

सिंगरौली। लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड एवं सिंगरौली मंगलम कैंपस क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 01 पड़ताली के औद्योगिक क्षेत्र में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ई के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ लायन एडवोकेट उदय चंदानी के निर्देशन तथा क्लब अध्यक्ष लायन नारायण दास साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 105 औषधीय, फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।

• पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया गया जोर

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लायन नागेंद्र सिंह, एमजेएफ लायन संजीव कोहली, एमजेएफ लायन गोपाल जी श्रीवास्तव, लायन अमरेंद्र प्रताप सिंह, लायन अवध किशोर गुप्ता, लायन संजीव कुमार सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए पौधारोपण आवश्यक है। क्लब पदाधिकारियों ने सामाजिक सरोकार के तहत भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियान लगातार चलाने का संकल्प दोहराया।


Blog single photo

.




Top