Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• स्थानीय लोगों ने अव्यवस्थित ट्रक पार्किंग को बताया हादसे की वजह, कार्रवाई की उठाई मांग

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र स्थित सुकृत पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बहुआरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

• सड़क किनारे खड़ी ट्रकों पर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुकृत पुलिस चौकी के आसपास सड़क किनारे लंबे समय से ट्रकों की बेतरतीब पार्किंग होती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। लोगों का कहना है कि राजमार्ग किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात भी प्रभावित होता है। उन्होंने सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग पर प्रभावी नियंत्रण तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की। साथ ही, कुछ लोगों ने घटना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक टीम के विलंब से पहुंचने पर भी नाराजगी जताई।





Top