Breaking News
01 क्विंटल 38 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश     |     धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी

चोपन(सोनभद्र)। चोपन क्षेत्र में कथित रूप से अवैध रूप से संचालित जन सहायता अस्पताल में प्रसूता के ऑपरेशन के दौरान नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद, बभनी एवं चोपन के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और अस्पताल को सील करते हुए नोटिस चस्पा कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

• जांच के बाद अस्पताल संचालक पर होगी कार्रवाई

डिप्टी सीएमओ डॉ. कीर्ति आजाद ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मरीज वहां से जा चुके थे और उनकी पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर अस्पताल संचालक के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।





Top