Breaking News
01 क्विंटल 38 किलो डोडा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार     |     निजी अस्पताल के 4 डॉक्टरों के विरुद्ध कोर्ट ने दिया एफआईआर दर्ज करने का आदेश     |     धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, उत्कृष्ट शिक्षकों को किया गया सम्मानित     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज डेस्क

• न्यायालय के आदेश पर 2426 पेटियों में रखी 37,218 शीशियां जेसीबी से नष्ट

पिपरी(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन दहन" के तहत पिपरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 18,000 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब का विधिवत विनष्टीकरण कराया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी द्वारा गठित त्रिस्तरीय समिति की मौजूदगी में थाना परिसर में रखी 2426 पेटियों में 37,218 छोटी-बड़ी शीशियों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी कराते हुए सभी विधिक प्रक्रियाओं का पालन किया गया।

• त्रिस्तरीय समिति की निगरानी में पूरी हुई कार्रवाई

इस कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी दुद्धी, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, अभियोजन अधिकारी तथा थानाध्यक्ष पिपरी राजेश जी चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस के अनुसार विभिन्न अभियोगों में जब्त अवैध अंग्रेजी शराब का पारदर्शी एवं नियमानुसार निस्तारण किया गया। सोनभद्र पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।





Top