Breaking News
सावन विशेष: शिवद्वार मंदिर में कांवड़ यात्रा को लेकर व्यवस्थाएं होंगी और बेहतर, डीएम ने दिए निर्देश     |     रजखड़ मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल     |     जनसुनवाई में लापरवाही पर डीएम का बड़ा एक्शन, 11 अधिकारियों का वेतन अवरुद्ध     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, ट्रक कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ मोड़ पर बुधवार को ट्रक और बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी फुलवंती देवी (20) के साथ बाइक से दुद्धी से रेणुकूट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटौली-मझौली की ओर से आ रहा एक ट्रक रजखड़ मोड़ पर मुड़ रहा था, तभी बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में फुलवंती देवी के सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क पर गिर गईं, जबकि सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

• सीएचसी में महिला को मृत घोषित किया गया, घायल पति का इलाज जारी

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद फुलवंती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सुनील कुमार का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





Top