Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  मनीष कुमार संवाददाता

• शराब के नशे में बाइक चलाने की आशंका, सीएचसी में उपचार जारी

दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के झारो रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार दोपहर करीब दो बजे एक तेज रफ्तार बाइक बंद रेलवे फाटक से टकरा गई। हादसे में नरेश यादव (25) पुत्र रामदेनी यादव, निवासी गोहड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वह दुद्धी से अपने घर लौट रहा था, तभी बंद फाटक से उसकी बाइक टकरा गई।

• डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, चिकित्सकों ने बताई हालत स्थिर

हादसे में युवक के सीने सहित शरीर के अन्य हिस्सों में अंदरूनी चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। डॉ. वरुणा निधि की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार युवक नशे की हालत में था, जिससे उपचार में कठिनाई हो रही है। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक जांच एवं अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।





Top