Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• जलस्तर 261.300 मीटर पहुंचा, प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों और मछुआरों के लिए जारी की सतर्कता सलाह

दुद्धी(सोनभद्र)। छत्तीसगढ़ के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश का असर अब कनहर बांध पर भी दिखाई देने लगा है। बढ़ते जलप्रवाह के कारण बांध का जलस्तर बढ़कर 261.300 मीटर तक पहुंच गया, जिसके बाद सिंचाई विभाग ने एहतियात के तौर पर बांध के तीन गेट खोलकर अतिरिक्त पानी का नियंत्रित रूप से डिस्चार्ज शुरू कर दिया। सिंचाई विभाग खंड-3 के अधिशासी अभियंता नंद लाल के अनुसार कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश से बांध में पानी की आवक बनी हुई है। विभाग की तकनीकी टीम चौबीसों घंटे जलस्तर की निगरानी कर रही है और परिस्थितियों के अनुसार आगे भी फाटकों के संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। विभाग का प्रयास इस माह के अंत तक जलस्तर को 262.00 मीटर के भीतर बनाए रखने का है।

• नदी का बहाव तेज होने से सतर्क रहने की अपील, बांध क्षेत्र में भीड़ न लगाने की सलाह

तीन गेट खोले जाने के बाद कनहर नदी का बहाव तेज हो गया है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे ग्रामीणों, मछुआरों और आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि बिना आवश्यकता नदी के किनारे न जाएं तथा बच्चों को भी नदी और बांध क्षेत्र से दूर रखें। मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में और बारिश की संभावना जताए जाने के बाद सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन ने लोगों से बांध देखने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करने तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।





Top