Breaking News
मालगाड़ी की चपेट में आया युवक, जांघ शरीर से हुई अलग     |     बेसिक शिक्षा विभाग की वरीयता सूची जारी, कोन अव्वल तो नगवां सबसे पीछे     |     वन भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ चला बुलडोजर, मचा हड़कंप     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• न्यायालय के गैर-जमानती वारंटों का अनुपालन करते हुए पुलिस की कार्रवाई

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत सोनभद्र अंतर्गत घोरावल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मुकदमों से संबंधित 07 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

• न्यायालय में किया गया पेश, वैधानिक कार्रवाई पूरी

थाना घोरावल पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में अभियान चलाकर सभी वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थानों से गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव, उपनिरीक्षक शेष नारायण पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद यादव, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार एवं मुख्य आरक्षी मु. इम्तियाज शामिल रहे।सोनभद्र पुलिस ने कहा कि अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।





Top