वीरेंद्र कुमार संवाददाता
विंढमगंज(सोनभद्र)। दुद्धी विधानसभा के निवर्तमान प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड़ ने ग्राम पंचायत धुमा स्थित ऊर्जा वन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 35 करोड़ पौधारोपण महाअभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।
• ऊर्जा सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
श्रवण सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की दीर्घकालिक आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रत्येक विकास खंड में ऊर्जा वन विकसित कर रही है। इसी उद्देश्य से सिरस, बबूल, सुबबूल, गुटेल और कदंब जैसे तेजी से बढ़ने वाले पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और प्राकृतिक वनों पर ईंधन का दबाव कम किया जा सके। इस अवसर पर विंढमगंज रेंजर रितेश कुमार, वन दरोगा कन्हैया लाल, अवधेश कुमार, विवेक मौर्या एवं आयुष केशरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।