Breaking News
डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     डायट में FLN एवं NCERT आधारित पाँच दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ     |     धान की बोरी हटाते समय करैत के डसने से मासूम घायल     |     
Share on

  रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव

• ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं को नई शिक्षण पद्धतियों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार को FLN (Foundational Literacy and Numeracy) तथा NCERT की नवीन पाठ्यपुस्तकों पर आधारित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं के पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डायट प्राचार्य की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता को प्राथमिकता बताते हुए कहा गया कि संदर्भदाता विद्यालय स्तर पर शिक्षकों का शैक्षणिक मार्गदर्शन कर शिक्षण की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

• विशेषज्ञों ने गतिविधि आधारित शिक्षण और नई पाठ्यपुस्तकों पर दी जानकारी

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर वरिष्ठ प्रवक्ता सुबास गुप्ता, डॉ. अरमा देवी, राज कुमार, जिज्ञासा यादव तथा एसआरजी सदस्य संजय मिश्रा एवं विनोद कुमार ने उत्तर प्रदेश के लिए अनुकूलित NCERT की नवीन पाठ्यपुस्तकों, FLN मिशन, दक्षता आधारित शिक्षण, भाषा एवं गणित शिक्षण की प्रभावी रणनीतियों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों को गतिविधि आधारित एवं बाल-केंद्रित शिक्षण पद्धति का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। विभिन्न विकास खंडों से आए संदर्भदाताओं ने भी प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की। आगामी पाँच दिनों तक समूह चर्चा, गतिविधियों और व्यवहारिक सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षण जारी रहेगा।


Blog single photo

.




Top