Breaking News
किन्नर हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार     |     पहली बार श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा     |     देश दुनिया की आज की बड़ी खबरें SVG इण्डिया न्यूज चैनल पर..     |     
Share on

  मंजय वर्मा की रिपोर्ट

• ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर हत्या करने का आरोप, घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद

मीरजापुर। थाना पड़री क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास मिले किन्नर सत्तार खान उर्फ हसीना के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन की तहरीर पर दर्ज हत्या के मुकदमे की विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सोनू विश्वकर्मा (25) निवासी भदोही को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो UP65QT2228 भी बरामद किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेजा जा रहा है।

• पूछताछ में हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास छिपाने का आरोप स्वीकार करने का दावा

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मृतक से अलग होना चाहता था, लेकिन कथित रूप से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान था। इसी कारण उसने रामनगर बुलाकर शराब पिलाई और नशे की हालत में गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को ऑटो से ले जाकर पड़री क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान स्थान पर छिपा दिया। पुलिस का दावा है कि घटना को दुर्घटना दर्शाने के उद्देश्य से शव के गले पर भारी पत्थर भी रखा गया था। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में थाना पड़री एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने किया।





Top