रिपोर्ट: डॉ. परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव
सोनभद्र। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विजयगढ़ दुर्ग व रामसरोवर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग को प्रवेश द्वार की मरम्मत, जबकि जिला पंचायत को दुर्ग से रामसरोवर तक प्रकाश व्यवस्था और नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रामसरोवर से लौटने वाले लगभग 5 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग पर समुचित लाइटिंग की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए गए।
• सीसीटीवी, पुलिस तैनाती और रात्रि गश्त पर रहेगा विशेष फोकस
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो तथा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं। वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विजयगढ़ दुर्ग, रामसरोवर और संपूर्ण कांवड़ मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, रात्रिकालीन गश्त और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बगीश कुमार शुक्ल, जिला पंचायत राज अधिकारी नमित शरण, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसका