रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री जगन्नाथ रथयात्रा के अंतिम दिन गुंडिचा मंदिर से श्री मंदिर तक भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन बहुदा यात्रा श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। कल्याण केंद्र से निकली शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य अर्जित किया। ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और "जय जगन्नाथ" के जयघोष के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते हुए रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर पहुंचे और भगवान का दर्शन-पूजन किया।
• धार्मिक परंपरा के साथ सामाजिक समरसता का भी दिया संदेश
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं रथयात्रा में राजा की भूमिका निभाने वाले कार्यकारी निदेशक संजय असाटी ने देश और समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी.सी. साहू ने कहा कि भगवान जगन्नाथ रथयात्रा सेवा, प्रेम, मानवता और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। शोभायात्रा में नीलू असाटी, प्रणय कुमार नायक, योगेश त्रिपाठी, एन.एस. कोरंगा, अमित सिक्दर, सुनील बास्के, आर.एन. वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, शशांक मालवीय, अनिल त्रिपाठी, अनंत मोहन, राकेश राय, एस.एन. पाठक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अंत में मंदिर समिति एवं रिहंद पूजा समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
.