Breaking News
डीएम चर्चित गौड़ ने किसानों को दिया भरोसा, खाद की नहीं होगी कमी     |     जंगली बिरनियों के हमले में महिला समेत दो घायल     |     शिवद्वार धाम: श्रावण मेले की तैयारियों का एडीएम ने किया निरीक्षण     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

• शिवद्वार धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

घोरावल(सोनभद्र)। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश शुक्ला ने शिवद्वार धाम में आयोजित होने वाले श्रावण मास मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और मार्गों को गड्ढामुक्त करने सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए और सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

• अतिक्रमण हटाने और कांवड़ियों के लिए आश्रय स्थल बनाने के निर्देश

वहीं मेले के दौरान मंदिर परिसर के आसपास लगने वाली अनाधिकृत दुकानों को हटाने के निर्देश क्षेत्राधिकारी घोरावल को दिए गए। कांवड़ यात्रियों के ठहरने के लिए वाटरप्रूफ आश्रय स्थल तैयार कराने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ, उप जिलाधिकारी घोरावल, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, प्रभारी निरीक्षक घोरावल, एडीओ पंचायत रामचंद्र, ग्राम सचिव जावेद अख्तर, ग्राम प्रधान सियाराम यादव, मंदिर व्यवस्थापक अर्जुन सिंह, पुजारी सुबास गिरी, पुजारी सुरेश गिरी, पुजारी अजय गिरी सहित तमाम स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Blog single photo

.




Top