Breaking News
सीमा चेक पोस्ट पर छायादार पौधों का रोपण     |     डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से गांव में तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति     |     ड्यूटी जाने के दौरान बाइक सवार का बिगड़ा संतुलन, सड़क पर गिरकर हुआ घायल     |     
Share on

  अनिल कुशवाहा की रिपोर्ट

सोनभद्र। सोशल मीडिया पर 27 अगस्त 2026 को प्रसारित वीडियो के संज्ञान में आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र ने प्राथमिक विद्यालय पुरनाकलां, विकास खण्ड घोरावल की प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई की है। प्रसारित वीडियो में विद्यालय की टूटी हुई बाउंड्री के निर्माण कार्य के लिए अध्ययनरत बच्चों से ईंट ढुलवाए जाने का मामला सामने आया था। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। प्रधानाध्यापिका ने अपने स्पष्टीकरण में बताया कि विद्यालय की करीब 10 फीट चहारदीवारी अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दी गई थी। उसकी मरम्मत के लिए दो मजदूर और एक राजगीर मिस्त्री लगाए गए थे। अतिरिक्त कक्षा-कक्ष में रखी ईंटों को मजदूर बाहर निकाल रहे थे, इसी दौरान कुछ बच्चे स्वयं ईंट ढोने लगे। प्रधानाध्यापिका के अनुसार, बच्चों को देखते ही उन्हें तत्काल कक्षा-कक्ष में बुला लिया गया। स्पष्टीकरण के परीक्षण के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने माना कि शिक्षण कार्य के दौरान बच्चों का कक्षा-कक्ष से बाहर होना और उन पर प्रभावी नियंत्रण न रहना कार्य एवं दायित्व के प्रति शिथिलता का द्योतक है। इसके बाद प्रधानाध्यापिका की एक वार्षिक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध कर दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय अवधि में बच्चों पर पूर्ण नियंत्रण रखने और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न होने देने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अनदेखी होने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रधानाध्यापिका की होगी।





Top