रघुराज सिंह संवाददाता
बीजपुर(सोनभद्र)। बभनी-बीजपुर मार्ग पर अंजानी स्कूल के पास ड्यूटी जाने के दौरान बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में बाइक सवार को चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पीआरबी-112 पुलिस ने घायल को धनवंतरी चिकित्सालय एनटीपीसी रिहंद में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
• परिजनों को दी गई घटना की सूचना, हालत ठीक न होने पर रेफर किया जा सकता है
थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सुरेश चंद गोंड (28), पुत्र रामचंद्र गोंड, निवासी बभनी बाइक से ड्यूटी जा रहा था। अंजानी के समीप अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया, जिससे उसे चोटें आईं। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है और स्थिति ठीक नहीं होने पर उसे अन्यत्र रेफर किया जा सकता है।