Breaking News
सीमा चेक पोस्ट पर छायादार पौधों का रोपण     |     डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से गांव में तनाव, प्रशासन ने संभाली स्थिति     |     ड्यूटी जाने के दौरान बाइक सवार का बिगड़ा संतुलन, सड़क पर गिरकर हुआ घायल     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सैकड़ों ग्रामीण जुटे, नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग; तीन लोग पूछताछ के लिए हिरासत में

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के निपराज गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद बसपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रतिमा दोबारा स्थापित किए जाने की मांग रखी।

• तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, नई प्रतिमा स्थापित करने पर बनी सहमति

पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं नई प्रतिमा लाने के लिए लोगों को वाराणसी भेजे जाने की जानकारी मिली है। प्रशासन, ग्राम प्रधान, समिति के सदस्यों और गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में नई प्रतिमा पुनः स्थापित किए जाने पर सहमति बनी। पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में फिलहाल गांव की स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।





Top