Breaking News
संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा आयोजित, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत     |     राम अनुज धर द्विवेदी हरिद्वार में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित     |     अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई, न्यायालय भेजा     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

ओबरा(सोनभद्र)। ओबरा बाँध के जलस्तर में वृद्धि एवं आवश्यकतानुसार गेट खोले जाने की संभावना के दृष्टिगत प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर लोगों को सतर्क एवं जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम खैरटिया में स्कूली बच्चों को एकत्रित कर बढ़ते जलस्तर, संभावित जलप्रवाह एवं आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।

खैरटिया में बच्चों तो चकाड़ी में ग्रामीणों को संभावित जलप्रवाह से बचाव की दी गई जानकारी

वहीं ग्राम चकाड़ी में आम नागरिकों से संवाद कर उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया और सतर्कता बरतने की अपील की गई। नागरिकों से नदी, तटवर्ती एवं जलप्रवाह वाले क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, बच्चों को ऐसे स्थानों पर न जाने देने तथा प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी सूचनाओं एवं दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।





Top