Breaking News
संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा आयोजित, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत     |     राम अनुज धर द्विवेदी हरिद्वार में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित     |     अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई, न्यायालय भेजा     |     
Share on

  रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महुली में सोमवार को पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस के समझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और दोबारा मारपीट पर आमादा हो गए। स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने प्रथम पक्ष के राम प्रकाश पुत्र रामस्वरूप व लालबिहारी पुत्र वंशरूप तथा द्वितीय पक्ष के अनुक कुमार पुत्र जय कुमार, ब्रह्मदेव पुत्र रामलल्लू, निवासीगण महुली को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा 170/126/135 के तहत दुद्धी उपजिलाधिकारी न्यायालय के लिए चालान कर दिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह व कांस्टेबल प्रकाश कुमार शामिल रहे।


Blog single photo

• पारिवारिक विवाद में तीन गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

वहीं दूसरा मामला बीजपुर पुनर्वास प्रथम का है, जहां पारिवारिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, लेकिन समझाने के बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और दोनों पक्ष फौजदारी पर आमादा हो गए। पुलिस ने प्रथम पक्ष के राम चन्द्र यादव पुत्र स्व. शोभनाथ यादव तथा द्वितीय पक्ष की सीता देवी और सुरेश गुप्ता पुत्र राम दुलारे, निवासीगण पुनर्वास प्रथम को गिरफ्तार कर दुद्धी उपजिलाधिकारी न्यायालय के लिए चालान किया। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के आदेश-निर्देशों का पालन किया गया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल भानु प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका कुमारी शामिल रहीं।




Top