Breaking News
संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा आयोजित, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत     |     राम अनुज धर द्विवेदी हरिद्वार में दो प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित     |     अलग-अलग मामलों में पुलिस ने एक महिला समेत 7 लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई, न्यायालय भेजा     |     
Share on

  SVG इण्डिया न्यूज रूम

सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के महुआंव पाण्डेय गांव निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता, पत्रकार एवं समाजसेवी राम अनुज धर द्विवेदी को हरिद्वार में आयोजित द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुम्भ में साहित्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दिव्य गंगा सेवा मिशन, हरिद्वार की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में देश-विदेश से साहित्यकारों, कवियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गंगा संरक्षण से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राम अनुज धर द्विवेदी को “दिव्य गंगा सेवी सम्मान–2026” तथा “टी.जी.टी. साहित्य भूषण सम्मान–2026” से अलंकृत किया गया। महोत्सव में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा साहित्य, संस्कृति, गंगा संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक विमर्श हुआ।

• सम्मान को बताया नई जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा

सम्मान प्राप्त करने के बाद राम अनुज धर द्विवेदी ने दिव्य गंगा सेवा मिशन एवं आयोजक मंडल के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल व्यक्तिगत गौरव नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कृति, समाज और मां गंगा की सेवा के प्रति और अधिक समर्पण के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि गंगा केवल नदी नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और जीवनधारा का प्रतीक है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक केशव पाण्डेय, राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दूबे, राष्ट्रीय समन्वयक डा. शिवेश्वर दत्त पाण्डेय सहित आचार्य धीरज द्विवेदी, इन्द्रेश शर्मा, मंजूल चतुर्वेदी, शिवनाथ सिंह और शालिनी रस्तोगी समेत देश के विभिन्न राज्यों एवं नेपाल से आए सैकड़ों कवि-कवयित्रियों, साहित्यकारों, संत-महात्माओं, प्रोफेसरों एवं विद्वानों ने सहभागिता की।





Top