Breaking News
खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ीं दो बाइकें, 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत     |     पूर्व विधायक हरिराम चेरो की CM योगी से मुलाकात, दुद्धी की समस्याओं और 2027 चुनाव पर मंथन     |     550 KL की पानी टंकी तैयार, फिर भी सात गांवों के नल सूखे—दो साल से ग्रामीण बेहाल     |     
Share on

  सौरभ की रिपोर्ट

• 20,800 क्यूसेक पानी की निकासी, तीसरा फाटक खोलने की तैयारी

रेणुकूट(सोनभद्र)। पिपरी स्थित रिहंद बांध का जलस्तर 872 फीट पार होने के बाद मंगलवार को दो फाटक खोल दिए गए। दोनों फाटकों को 16-16 फीट तक खोला गया है, जिससे करीब 20,800 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए अगले एक-दो घंटे में तीसरा फाटक भी खोले जाने की संभावना जताई गई है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध के सात नंबर समेत दो फाटकों से पानी छोड़ा जा रहा है।

• छह टरबाइनों से भी जारी है विद्युत उत्पादन—

जल विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध की सभी छह टरबाइनों के माध्यम से विद्युत उत्पादन जारी है और करीब 17,900 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। अगस्त में हुई अच्छी बारिश के कारण रिहंद बांध का जलस्तर तेजी से बढ़कर निर्धारित अधिकतम 870 फीट को पार कर गया। फाटक खुलने के बाद आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पानी की निकासी का नजारा देखने पहुंचे। बांध प्रबंधन जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर बनाए हुए है तथा आवश्यकता पड़ने पर तीसरा फाटक भी खोला जाएगा।





Top