SVG इण्डिया न्यूज रूम
सोनभद्र। भारी बारिश, अत्यधिक जलजमाव एवं छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जिले में कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों के माध्यमिक विद्यालय 2 सितंबर 2026 को बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक सोनभद्र द्वारा जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देश के क्रम में लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 2 सितंबर को विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रहेगा, जबकि सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय निर्देशानुसार यू-डायस प्रोग्रेशन, बोर्ड पंजीकरण, इंस्पायर अवार्ड पंजीकरण, स्वयं पोर्टल, ज्ञान एकेडमी आदि कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।