Breaking News
खड़े ट्रैक्टर में पीछे से भिड़ीं दो बाइकें, 23 वर्षीय नवविवाहित युवक की मौत     |     पूर्व विधायक हरिराम चेरो की CM योगी से मुलाकात, दुद्धी की समस्याओं और 2027 चुनाव पर मंथन     |     550 KL की पानी टंकी तैयार, फिर भी सात गांवों के नल सूखे—दो साल से ग्रामीण बेहाल     |     
Share on

  यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता

• ओबरा डैम से चकाड़ी गांव और सोन नदी के तटीय क्षेत्रों तक पहुंची संयुक्त टीम, सुरक्षा को लेकर जारी किए कड़े निर्देश

ओबरा/चोपन(सोनभद्र)। लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बीच उपजिलाधिकारी ओबरा के नेतृत्व में तहसील एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों और सोन नदी का विस्तृत औचक निरीक्षण किया। टीम में तहसीलदार नरेंद्र राम, चोपन थाना प्रभारी गोपाल गुप्ता, ओबरा क्षेत्राधिकारी प्रभात राय और ओबरा थाना प्रभारी सदानंद राय शामिल रहे। अधिकारियों ने ओबरा डैम से निरीक्षण की शुरुआत कर जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद चकाड़ी गांव, ओबरा कस्बे में ओवरफ्लो हो रहे तालाबों और सोन नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया।


Blog single photo

• नदी, डैम और तालाबों से दूर रहने की अपील, तटीय इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश

सोन नदी और जलाशयों में बढ़ते पानी के दबाव को देखते हुए अधिकारियों ने ग्रामीणों को नदी, डैम और लबालब भरे तालाबों के किनारे नहीं जाने की सख्त हिदायत दी। किसानों से मवेशियों को पानी के बहाव वाले क्षेत्रों और नदी की ओर न छोड़ने की अपील की गई। संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए तटीय बस्तियों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को तटीय इलाकों में गश्त बढ़ाने तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को लगातार जागरूक करने के निर्देश दिए गए।




Top