यशस्वी कन्नौजिया संवाददाता
दुद्धी(सोनभद्र)। दुद्धी विधानसभा के पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने मंगलवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दुद्धी विधानसभा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति, जनभावनाओं, विकास कार्यों और आम जनता की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत और लोगों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
• 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी हुआ मंथन
मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी चर्चा हुई। हरिराम चेरो ने क्षेत्र में संगठन की स्थिति, राजनीतिक समीकरण और चुनावी तैयारियों से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए दुद्धी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।